
महंगाई भत्ते में नवीनतम बदलाव केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) हाल ही में 4% बढ़ाया गया है, इसे पिछली दर 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। यह समायोजन 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हो गया.
DA Rates Table 2024
हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, भारत सरकार द्वारा अभी तक नवीनतम महंगाई भत्ते को लेकर के किसी भी प्रकार की आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत सरकार देश में जल्द ही महंगाई भत्ते को लागू करने को लेकर के एक घोषणा कर देगी।
पिछली बार सरकार द्वारा जब महंगाई भत्ता जारी किया गया था तो वह भत्ता 46% का था। अब यह देखना होगा कि, इस बार का भत्ता कितने प्रतिशत का होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि, वर्ष 2024 का महंगाई भत्ता 50% से भी अधिक हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
महंगाई भत्ता आने से सैलरी पर हुआ असर
जैसा कि, आप सभी को जानकारी होगी कि वर्ष 2023 में आखिरी महंगाई भत्ता लागू किया गया था। जो उसे समय से वर्तमान में 46% की महंगाई दर के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जा रहा है। उदाहरण के लिए हम आपको बताएं तो यदि किसी कर्मचारियों को 36500 की सैलरी प्रदान की जा रही है। तो उसे महंगाई दर के हिसाब से 16,790 रुपए मिल रहे हैं। तो यदि इस वर्ष 50% से अधिक महंगाई भत्ता बढ़ जाता है। तो जिस कर्मचारी को 16,790 रुपए प्रदान किया जा रहे थे अब उसे 18,250 प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष महंगाई भत्ते में 4% से 5% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।